Edited By Kuldeep, Updated: 31 May, 2025 10:05 PM

राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद व्याख्यानों की 60वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह (राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन) में हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाग लिया।
शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद व्याख्यानों की 60वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह (राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन) में हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाग लिया। इसमें सांसद डा. सिकंदर कुमार, विधायक राकेश जम्वाल व त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री डा. राजीव सहजल एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा के अलावा कमल शर्मा, समित शर्मा, सीमा ठाकुर, डा. सपना कश्यप व रविंद्र ने भाग लिया। व्याख्यान के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह अरुण कुमार ने भाग लिया। 2 दिवसीय आयोजन में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, शिव प्रकाश, डा. महेश चंद्र शर्मा, डा. एमएस चैत्र एवं डा. सुकांत मजूमदार भाग ले रहे हैं।