Edited By Kuldeep, Updated: 04 Sep, 2023 09:31 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 7 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला में भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 7 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला में भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिला बार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सोमवार को शिमला में ये जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची व इंद्रजीत सिंह को शिमला, चेतराम ठाकुर को मंडी, भुवनेश्वर गौड़ को कुल्लू, रोहित वत्स धामी को लौहाल स्पीति, आशीष बुटेल को कांगड़ा, विनोद सुल्तानपुरी को सोलन, धर्म सिंह पठानिया को चंबा, महेंद्र स्तान को किन्नौर, अजय सोलंकी को सिरमौर, विवेक कुमार को बिलासपुर, पवन ठाकुर को हमीरपुर व अविनाश कपिला को ऊना जिला में भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किमटा ने बताया कि 7 सितम्बर को शाम 5 से 6 बजे के बीच पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता सम्मेलन व पदयात्रा निकालेंगे।
कन्याकुमारी से शुरू की थी यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते वर्ष 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इसके तहत बीते 30 जनवरी को श्रीनगर में 145 दिन बाद यह यात्रा समाप्त हुई थी। ऐसे में अब आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस यात्रा के एक साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा एवं सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।