Himachal Weather: इन तीन जिलों में लू की चेतावनी, 1 मई से बारिश की संभावना

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Apr, 2025 12:28 PM

himachal weather heat wave warning in these three districts

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों – मंडी, कुल्लू और ऊना में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों – मंडी, कुल्लू और ऊना में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में एक मई से चार मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस दौरान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके साथ ही ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात और वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा और हिमपात की स्थिति बन रही है। हालांकि, पहले दो दिनों के दौरान प्रदेश में तेज गर्मी और लू के तेवर भी देखने को मिल सकते हैं।

मौसम में इन बदलावों के कारण, सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के बादल और हवाएं चलीं। इस कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि शिमला, मनाली और अन्य स्थानों पर 2 डिग्री तक तापमान में कमी आई। दूसरी ओर, कल्पा में तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे लू से बचने के लिए उचित एहतियात बरतें और गर्मी के दौरान बाहर जाने से बचें। साथ ही, हिमपात और बारिश के लिए ऊंचे इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

55/1

4.1

Kolkata Knight Riders are 55 for 1 with 15.5 overs left

RR 13.41
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!