Weather Update: राज्य के 8 जिलों में शनिवार को यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2025 10:51 PM

shimla weather yellow alert

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अजब-गजब हो गया है। जहां राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में तापमान रिकार्ड तोड़ रहा है।

शिमला (संतोष): राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम अजब-गजब हो गया है। जहां राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में तापमान रिकार्ड तोड़ रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार कर गया है और शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा है, जोकि इस वर्ष का अभी तक का सबसे अधिक तापमान है। केलांग में जहां बर्फ के फाहे गिरे, वहीं 1 मिलीमीटर वर्षा भी हुई है। वहीं गुरुवार रात्रि को गोंदला में 3 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि केलांग में बर्फ के फाहे गिरे। कुकुमसेरी में 1.2 व केलांग में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। सेओबाग में 61, ताबो में 48 और रिकांगपिओ में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के 8 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 जिलों सोलन, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में अलर्ट नहीं रहेगा। इसके अलावा रविवार को ऊंचे पहाड़ी व इसके साथ सटे मध्य पहाड़ी स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!