Shimla: कांग्रेस 26 अप्रैल को चौड़ा मैदान में आयोजित करेगी राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2025 10:04 PM

shimla congress 26 april rally

हिमाचल कांग्रेस आगामी 26 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान चौड़ा मैदान स्थित अम्बेदकर चौक पर राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेंगी।

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस आगामी 26 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान चौड़ा मैदान स्थित अम्बेदकर चौक पर राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेंगी। इसी कड़ी में मंगलवार को सत्ता-संगठन से जुडे़ नेताओं की प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित हुई बैठक में रैली को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ही मंत्री, विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, बीते विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी व अग्रणी संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नेताओं को राज्य स्तरीय रैली को सफल बनाने के उचित दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल व प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक व सभी नेता भाग लेंगे। रैली में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय रैली के बाद जिला व हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसी रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिनकी तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। उन्होंने इसके लिए सभी नेताओं से पूरा सहयोग करने व इसे पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर संविधान बचाओ अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस सभी राज्यों में आगामी 25 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तर पर, 3 से 10 मई तक जिला स्तर और 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन करेगी।

इसके पश्चात 20 मई से 30 मई तक पार्टी नेता व कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से जागरूक करेगी। प्रतिभा सिंह ने आज जिस तरह से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व गांधी परिवार के पर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं, उसके खिलाफ सभी को पूरी एकजुटता के साथ भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की सदन के अंदर व बाहर लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके हाथों को मजबूत करने के लिए सभी पार्टी जनों को आगे आना होगा।

आयोजन में न रहे कोई कमी : चेतन चौहान
बैठक को प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसलिए इस आयोजन में कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार राज्य स्तरीय रैली में 5 से 7 हजार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर अहमदाबाद में आयोजित हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की बैठक व बेलगाम में विस्तारित सी.डब्ल्यू.सी. की बैठक में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक में संविधान बचाओ अभियान की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श करते हुए अभियान के कार्यान्वयन को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा के हर दुष्प्रचार का दिया जाएगा जवाब
वहीं प्रतिभा सिंह ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में भाजपा के दुष्प्रचार का कांग्रेस करारा जवाब देगी। साथ ही एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर पार्टी हाईकमान जल्द उचित निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आ रही है। ऐसे में उनसे चर्चा कर आगामी कदम उठाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!