हिमाचल में विकसित कृषि संकल्प अभियान कल से, कृषि मंत्री ज्वाली से करेंगे शुभारंभ

Edited By Kuldeep, Updated: 28 May, 2025 05:43 PM

shimla agriculture resolution campaign

हिमाचल प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई यानी वीरवार से शुरू होगा, जो 12 जून तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के ज्वाली से करेंगे।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई यानी वीरवार से शुरू होगा, जो 12 जून तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के ज्वाली से करेंगे। भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के लिए राज्य में कृषि विभाग ने 40 टीमों का गठन किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही टीम में कृषि, बागवानी, पशुपालन, राज्य व केन्द्र सरकार के कृषि विज्ञान केन्द्र से कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी और स्थानीय किसान शामिल किए गए हैं।

इस अभियान का उद्देश्य देश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत सभी गांवों में ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि व बागवानी विभाग, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डॉ वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) इत्यादि के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों और स्थानीय किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

ड्रोन तकनीक के उपयोग की भी दी जाएगी जानकारी : कुमुद सिंह
निदेशक बागवान कुमुद सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी पूरा करना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को नई सोच नए उपकरण और नई नीति के साथ जोड़ने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिक, कृषि व बागवानी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी किसानों कोे आधुनिक तकनीक व नई बीज किस्मों व फसलों से संबंधित जानकारी, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, फसलों में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियां, कीट संबंधित जानकारी व केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!