Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2023 08:19 PM

भाजपा के जिला कार्यालय में उस समय माहौल गर्मा गया जब 2 पक्षों में तनाव पैदा हो गया। दोनों में बहस होने लगी और देखते ही देखते प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की कर दी गई।
ऊना (विशाल स्याल): भाजपा के जिला कार्यालय में उस समय माहौल गर्मा गया जब 2 पक्षों में तनाव पैदा हो गया। दोनों में बहस होने लगी और देखते ही देखते प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की कर दी गई। काफी देर बाद दोनों पक्षों को शांत करवाया गया और माहौल को ठंडा करने का प्रयास किया गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह भी जिला कार्यालय में ही मौजूद थे और एक बैठक में व्यस्त थे।
जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी में कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ और कुछ जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने नियुक्तियों को लेकर मनमानी करने के आरोप प्रदेश पदाधिकारी पर जड़े और इसी बात पर बवाल हो गया जोकि बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर खूब उछला और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कीं।
इस संबंध में प्रदेश पदाधिकारी का कहना है कि वह मीडिया में इस बात को लेकर नहीं जाएंगे लेकिन पार्टी स्तर पर अपनी बात रख रहे हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि नियुक्तियों को लेकर कुछ सवाल जवाब किए गए हैं। कुछ शरारती लोग पार्टी में गुटबाजी पैदा कर रहे हैं जिसका विरोध किया गया है। अपनी बात को पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष भी रखा गया है। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि नियुक्तियों को लेकर थोड़ी तल्खी हुई थी और दोनों पक्षों ने इसको लेकर आपस में बात की। दोनों पक्षों में मनमुटाव खत्म किया जा रहा है और मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here