Himachal: ऊना में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुर के आरोप पर दामाद गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2025 12:40 PM

woman dies under suspicious circumstances husband arrested

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद उसके परिवार पर बेटी को जहर खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिवार पर बेटी को जहर खाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस स्टेशन मेहतपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार गगरेट के रहने वाले चंचल सिंह (61) ने अपने दामाद मनजीत सिंह (34) और उसकी मां राज रानी निवासी वार्ड-नंबर 6, गांव अप्पर देहला पर उनकी बेटी पूजा देवी को प्रताड़ित करने और उसे जहर देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। चंचल सिंह (सेना से सेवानिवृत्त) ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की शादी 2016 में मनजीत सिंह (सेना जवान) से हुई थी और उनकी एक 3 साल की बेटी भी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के तीन-चार साल बाद से ही मनजीत सिंह पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगा था। चंचल सिंह ने बताया कि जब भी मनजीत छुट्टी पर घर आता था, पूजा उन्हें फोन करके पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनजीत की मां राज रानी भी पूजा को परेशान करती थी। परिवार ने पहले पंचायत और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी, क्योंकि आरोपी माफी मांग लेते थे।

चंचल सिंह ने बताया कि 5 मई को पूजा ने उन्हें फोन करके घर आने से मना किया था और कहा था कि मनजीत उन्हें मारने की फिराक में है। अगले दिन 6 मई को दोपहर करीब 12 बजे मनजीत ने फोन करके बताया कि पूजा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद चंचल सिंह ने अपने भांजे को बुलाकर पूजा को तुरंत अस्पताल पहुंचाने को कहा। जब वे ऊना अस्पताल पहुंचे तो पूजा बेहोश पाई गई और मनजीत शराब के नशे में वहां मौजूद था।

पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे रोपड़ के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चंचल सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत मनजीत सिंह और उसकी सास की प्रताड़ना के कारण जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनजीत अपनी पत्नी को कोई खर्च नहीं देता था।

पुलिस ने रोपड़ से पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आरोपी पति मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 108 और 3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूजा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!