शार्ट सर्किट से कैंटर में भड़की आग

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2019 10:23 PM

santoshgarh short circuit canter fire

संतोषगढ़ नगर के वार्ड नं.-2 में छतरपुर ढाडा सड़क पर खड़े टाटा 1109 कैंटर में आज बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

संतोषगढ़, (मनीश): संतोषगढ़ नगर के वार्ड नं.-2 में छतरपुर ढाडा सड़क पर खड़े टाटा 1109 कैंटर में आज बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। फायरमैन राकेश कुमार ने बताया कि संतोषगढ़ नगर के वार्ड नं.-2 के निवासी सोमनाथ कौशल पुत्र शाम लाल के घर के सामने ही उनका कैंटर खड़ा था जिसके ऊपर से बिजली की तार जा रही थी। उस तार पर किसी पक्षी के बैठने से तारों में शार्ट सर्किट हुआ और कैंटर के ऊपर डाली गई तिरपाल पर चिंगारियां गिरने से उसमें आग लग गई। नगरवासियों द्वारा सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम में फायरमैन राकेश कुमार, हवलदार प्यारा सिंह और गाड़ी के ड्राइवर अमित सैनी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!