Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2023 12:08 AM

कांगड़ा जिला के तहत ग्राम पंचायत मूहीं की साक्षी धीमान की नियुक्ति बतौर आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर हुई है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर क्लास-वन के 140 आयुर्वैदिक डाॅक्टरों को चयनित किया है।
गरली/पाहड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला के तहत ग्राम पंचायत मूहीं की साक्षी धीमान की नियुक्ति बतौर आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर हुई है। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर क्लास-वन के 140 आयुर्वैदिक डाॅक्टरों को चयनित किया है।
साक्षी ने बीएएमएस आयुर्वैदिक मेडिकल काॅलेज पपरोला से की है। साक्षी के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार हैं जबकि माता गृहिणी हैं। छोटी बहन आशिमा धीमान मंडी से एमबीबीएस कर रही हैं और भाई वंश धीमान आईआईटी रुड़की से बीटैक कर रहा है। साक्षी के पति सुनील कुमार नौसेना में लैफ्टिनैंट कमांडर के पद पर कार्यरत हैं।
उधर, ग्राम पंचायत टिक्कर के दत्तल गांव की शुभांगी सूद का चयन आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर के लिए हुआ है। शुभांगी के पिता संतोष सूद लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और माता अनुराधा सूद अध्यापिका हैं। शुभांगी अभी राजीव गांधी राजकीय आयुर्वैदिक संस्थान पपरोला से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here