Edited By Kuldeep, Updated: 30 Apr, 2026 11:08 PM

बंगाल चुनाव प्रचार की भाग दौड़ के बाद कुछ समय आराम से बिताने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा वीरवार को शिमला पहुंची हैं।
कुफरी (गौतम): बंगाल चुनाव प्रचार की भाग दौड़ के बाद कुछ समय आराम से बिताने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा वीरवार को शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक वे आज दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास सड़क मार्ग गाड़ियों के काफिले के साथ से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने भवन पहुंची हैं। दो-तीन दिन यहां रुक सकती हैं। उनके आते ही मौसम भी खराब हो गया था। इलाके में बारिश ओलावृष्टि के बाद कड़ाके की ठंड हो गई थी। इस दौरान यहां के ठंडे-ठंडे मौसम का उन्होंने नजारा लिया। उधर, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है।