पेड़ से टकराई नाबालिग की बाइक, मिली दर्दनाक मौत

Edited By kirti, Updated: 23 Feb, 2020 05:06 PM

road accident in bhorj

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भोरज के तहत पड़ते एक गांव धमरोल में हुआ। जहां एक नाबालिग बाइक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था...

हमीरपुर(अशोक): हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भोरज के तहत पड़ते एक गांव धमरोल में हुआ। जहां एक नाबालिग बाइक लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि युवक की गर्दन टूट गई। वहीं बताया जा रहा है कि बाइक चलाते हुए नाबालिग ने हेलमेट भी लगा रखा था।

वहीं सूचना मिलते ही परिजनों द्वारा नाबालिग को घर ले जाया गया और वहां पर किसी निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस कारण इलाज के लिए मृतक को अस्पताल नहीं लाया गया। पुलिस में अभी तक मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। वहीं थाना प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि उन्हें इस तरह के मामले की सूचना मिली है और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!