Bilaspur: गतोल में सेवानिवृत्त कर्मचारी की रास्ते में गिरने से हुई मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Feb, 2025 10:41 AM

retired employee died after falling on the road in gatol

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव गतोल डाकघर दाबला में प्यारे लाल (69) पुत्र मुंशी राम की गिरने से मृत्यु हो गई। प्यारे लाल एच.आर.टी.सी. से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मृत्यु इलाज के दौरान एम्स बिलासपुर में हुई। इस घटना की सूचना पुलिस थाना...

घुमारवीं, (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव गतोल डाकघर दाबला में प्यारे लाल (69) पुत्र मुंशी राम की गिरने से मृत्यु हो गई। प्यारे लाल एच.आर.टी.सी. से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मृत्यु इलाज के दौरान एम्स बिलासपुर में हुई। इस घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को मिली।

पुलिस की एक टीम एम्स बिलासपुर पहुंची जहां पर पुलिस ने मृतक के बेटे अवनीश व उनकी धर्मपत्नी के बयान लिखे। उन्होंने बताया कि उनके पिता बीते कल निजी कार्य से घुमारवीं पैदल जा रहे थे। जब वह प्राथमिक पाठशाला दाबला के समीप पहुंचे तो अचानक रास्ते में गिर गए। इस दौरान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। प्रारंभिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में अंदरूनी चोट लगी है जिसके चलते उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया जहां पर उनकी आज मृत्यु हो गई। डी.एस.पी. घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!