Shimla: पुलिस कांस्टेबल के 1256 पदों को लोक सेवा आयोग जल्द करेगा विज्ञापित

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Sep, 2024 11:30 AM

public service commission will soon advertise 1256 posts

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द पुलिस कांस्टेबल के करीब 1256 पदों को विज्ञापित करेगा। इसे लेकर रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

शिमला, (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द पुलिस कांस्टेबल के करीब 1256 पदों को विज्ञापित करेगा। इसे लेकर रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने का निर्णय लिया था। हालांकि इसके बाद कई अड़चनों के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में देरी हो गई।

इस बीच पदों की संख्या भी बढ़ाई गई और आयु सीमा में भी छूट दी गई। पहले यह भर्ती पुलिस विभाग अपने स्तर पर करता था, लेकिन अब भर्ती का जिम्मा लोक सेवा आयोग को दिया गया है। आयोग ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके लिए आयोग ने नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सैंटर (एन.आई.सी.) की मदद ली है।

सूचना है कि इसी माह पुलिस कांस्टेबल के पदों को विज्ञापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार क्लास-3 पदों पर भर्ती कर रहा है। पुलिस कांस्टेबल के पद क्लास-3 के अंतर्गत आते हैं। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं का कोटा बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया है।

महिला कांस्टेबल के कुल 292 पद होंगे। इस बार की भर्ती में ग्राऊंड टैस्ट में 100 मीटर दौड़ को भी जोड़ा गया है। आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। इसके अलावा पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या 870 रहेगी। चालकों सहित अन्य पद भी भरे जाने हैं।

प्रदेश सरकार ने इस वर्ष जून महीने में हुई कैबिनेट भर्ती में 1226 पदों में 30 पद और जोड़े थे। इस बार भर्ती स्टेट वाइज होगी। इस भर्ती में प्रक्रिया के तहत फिजिकल टैस्ट और डॉक्यूमैंट्स की जांच पूर्व की तरह पुलिस ही करेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!