हिमाचल के 4787 सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लास : गोविंद ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2022 09:45 PM

pre primary class will start soon in government schools

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 4787 स्कूलों में जल्द ही प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। एनटीटी के डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति दी जाएगी। जयराम सरकार गुणात्मक शिक्षा पर बल दे रही है।

पतलीकूहल (ब्यूरो): शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 4787 स्कूलों में जल्द ही प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। एनटीटी के डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति दी जाएगी। जयराम सरकार गुणात्मक शिक्षा पर बल दे रही है। गोविंद ठाकुर ने मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1 जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर देने से 4 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। 

कांग्रेस की हालत खस्ता, लगातार बिखरता जा रहा कुनबा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत खस्ता हो गई है। कांग्रेस का कुनबा लगातार बिखरता जा रहा है। विपदा व आपदा के समय भी कांग्रेस के नेता व लोग राजनीति करने से बाज नहीं आते। सोलंग में हुई प्राकृतिक आपदा के समय भी कांग्रेस के नेताओं ने कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा किब्यास में बहे बच्चों की दुखद घटना से सरकार आहत है। सोलंग के ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता में समाधान किया जा रहा है। पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार को 20 प्रतिशत जुर्माना पहले ही लगाया गया है। 

दिल्ली में स्कूलों की हालत बदतर 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों की हालत बदतर है। हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग सरकारी नौकरी करते हैं। आबादी के हिसाब से सेना में भी सबसे ज्यादा लोग हिमाचल से हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, ठाकुर कुंज लाल, दमोदरी ठाकुर के मुख्य ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर, मनाली मंडल के महामंत्री ठाकुर दास मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!