Shimla: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल का बेहतरीन प्रदर्शन, जीते 33 पदक

Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2025 10:32 PM

shimla national school sports medal

68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल प्रदेश के अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीते।

शिमला (अभिषेक): 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल प्रदेश के अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीते। इसमें 3 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 24 कांस्य पदक शामिल रहे। पहली बार स्कूली खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर इतिहास रचा है। अंडर-19 वर्ग में रैसलिंग स्पर्धा में प्रेरणा मेहता ने स्वर्ण पदक, हर्षिता ने रजत पदक, यादविंद्र ने कांस्य पदक, रजत कुमार ने कांस्य पदक, रोहित राव ने कांस्य पदक, शौर्यवीर चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग के अंतर्गत रैसलिंग स्पर्धा में शौर्य वीर ने कांस्य पदक, अंडर-17 गर्ल्ज ताईक्वांडो स्पर्धा में सृष्टि ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल प्रदेश के अंडर-19 वर्ग के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक हासिल किए, जिनमें 2 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों में ध्रुव अंडर-19 91 केजी रजत पदक, वरुण वर्मा -56 केजी रजत पदक, साहिल कुमार- 46 केजी, तूशार- 60 केजी. अंडर-19 गर्ल्ज विभूती नेगी 57 केजी सानिया राणा 66 केजी में कांस्य पदक प्राप्त किए। कोच मान सिंह ठाकुर व चरणजीत सिंह ने यह जानकारी दी। इसके कुरांश, जूडो आदि खेलों में भी हिमाचल के खिलाड़ियों ने पदक जीते।

इन प्रतियोगिताओं में कुल 718 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की गई थी। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा, जो स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव भी हैं, ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि हिमाचल के स्कूली खिलाड़ियों ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 33 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और हिमाचल प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!