कांग्रेस हाईकमान ने सत्ता-संगठन में तालमेल के लिए बनाई पॉलीटिकल अफेयर कमेटी

Edited By Vijay, Updated: 15 Sep, 2023 12:15 AM

political affairs committee to coordinate power organization

हिमाचल में सत्ता व संगठन के बीच चल रही खींचतान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को बड़ा फैसला लिया है। इसी कड़ी में देर शाम पार्टी आलाकमान ने पॉलीटिकल अफेयर कमेटी गठित की है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल में सत्ता व संगठन के बीच चल रही खींचतान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को बड़ा फैसला लिया है। इसी कड़ी में देर शाम पार्टी आलाकमान ने पॉलीटिकल अफेयर कमेटी गठित की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात के बाद गठित कमेटी के अंदरखाते कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। कुल 25 सदस्य इस कमेटी में हैं। 

प्रतिभा की खरगे से मुलाकात के बाद हुआ कमेटी का गठन 
बता दें कि प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच काफी समय से खींचतान चली हुई है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह लगातार मांग कर रही हैं कि संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने बीते दिन पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के समक्ष भी यह बात रखी थी, जबकि वीरवार दोपहर के समय उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में मुलाकात कर इस मसले को उठाया था। खरगे के साथ हुई मुलाकात के बाद ही इस कमेटी का गठन किया गया है। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच अंदरखाते काफी समय से खींचतान चली हुई है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कई बार यह कह चुकी हैं कि सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। ऐसे में देखना होगा कि कांग्रेस में क्या नए राजनीतिक समीकरण उभर कर सामने आते हैं।

कमेटी में ये नेता शामिल
गठित कमेटी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार, विधायक राजेंद्र राणा, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंगीला राम राव, पूर्व मंत्री व विधायक सुधीर शर्मा, विधायक विनय कुमार, कुलदीप कुमार, नंद लाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, राजेश धर्माणी, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, राम कुमार चौधरी व रवि ठाकुर को शामिल किया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!