Kangra: फतेहपुर अस्पताल से डॉक्टर के तबादले पर फूटा लाेगाें का गुस्सा, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

Edited By Vijay, Updated: 20 Dec, 2025 12:54 PM

people s anger erupted ove transfer of doctor from fatehpur hospital

कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर स्थित आदर्श अस्पताल का दर्जा प्राप्त सिविल अस्पताल फतेहपुर से सर्जन डॉ. गुंजन का तबादला आईजीएमसी शिमला किए जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष और मायूसी है।

फतेहपुर (अजय): कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर स्थित आदर्श अस्पताल का दर्जा प्राप्त सिविल अस्पताल फतेहपुर से सर्जन डॉ. गुंजन का तबादला आईजीएमसी शिमला किए जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष और मायूसी है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद स्थानीय लोगों को आशंका है कि अस्पताल की सुधरती हुई सर्जरी सेवाओं पर अब ताला लटक सकता है या सेवाओं का स्तर गिर सकता है।

विधायक के प्रयासों से सुधरे थे हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक भवानी सिंह के अथक प्रयासों से सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की एक प्रभावी और कुशल टीम तैनात की गई थी। इस टीम की बदौलत मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा था और उन्हें महंगे इलाज के लिए बाहरी निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे थे।

जनता ने विश्वास जताकर दिया था दान
अस्पताल की बेहतर सेवाओं और डॉ. गुंजन जैसे चिकित्सकों के व्यवहार से खुश होकर बीते दिनों स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल को खुले दिल से दान भी दिया था। इसी जनसहयोग से अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए स्टील के बैंचों की व्यवस्था की गई और कई जरूरी चिकित्सकीय उपकरणों की कमी को दूर किया गया, लेकिन अब सर्जन के तबादले से जनता का वह विश्वास डगमगाने लगा है।

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल प्रभाव से एक अनुभवी सर्जन और एमडी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग उठाई है। स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि यदि रिक्त पदों को जल्द नहीं भरा गया तो सिविल अस्पताल का आदर्श दर्जा केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जनहित में उठाई गई इस मांग को अनदेखा किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!