Edited By Kuldeep, Updated: 22 Mar, 2026 07:21 PM

जिला कांगड़ा पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने 6.46 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ एक युवक को घरोह-गढ़ रोड में गिरफ्तार किया।
धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने 6.46 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ एक युवक को घरोह-गढ़ रोड में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वैभव (27) निवासी गांव थरोट, डाकघर चड़ी, तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान की। आरोपी युवक को न्यायालय की ओर से पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने घरोह-गढ़ रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान शक के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।