Kangra: वीरवार से चैत्र नवरात्रे शुरू, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में 3 समय लंगर की व्यवस्था

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Mar, 2026 04:28 PM

kangra chaitra navratri start

19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में मंदिर प्रशासन द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर में 16 सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं।

कांगड़ा (अविनाश): 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में मंदिर प्रशासन द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर में 16 सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं एक अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। चैत्र नवरात्र के लिए मंदिर को दानी श्रद्धालु द्वारा रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है, वहीं प्रशासन द्वारा मंदिर में फूलों की साज-साज करवाई जा रही है।

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में 3 समय लंगर की व्यवस्था की गई है। नवरात्र के दौरान मंदिर को खोलने व बंद करने का समय श्रद्धालुओं के संख्या देखकर निर्धारित किया जाएगा। नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंदिर परिसर में 30 होमगार्ड व पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। साफ-सफाई व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

बाणगंगा घाट तक एक इलैक्ट्रिक मुद्रिका बस मुफ्त चलाई जाएगी
तहसील चौक से लेकर बाणगंगा घाट तक एक इलैक्ट्रिक मुद्रिका बस भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी, जोकि बिल्कुल मुफ्त रहेगी। बात करने पर मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने कहा कि चैत्र नवरात्रों के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!