चंबा में दर्दनाक हादसा: MBBS प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में गिरी, 1 की मौत, युवती लापता, 2 गंभीर घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Sep, 2025 10:17 AM

one person died after mbbs trainees  car fell into the ravi river

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में जा समाई। इस हादसे में इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर लापता हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 3 बजे चंबा-पठानकोट...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में जा समाई। इस हादसे में इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर लापता हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब 3 बजे चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल घार के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टर एक स्विफ्ट कार में अपने घर की ओर जा रहे थे। अचानक परेल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और रावी नदी में जा समाई।

हादसे में कार में सवार अखिलेश (हमीरपुर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इशिका (शिमला के रोहडू की रहने वाली) नदी के तेज बहाव में बह गईं और लापता हो गईं। इस दुर्घटना में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर रिशांत मस्ताना (शिमला) और दिव्यांक (सोलन) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अखिलेश के शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही, लापता इशिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे की खबर सुनकर मेडिकल कॉलेज और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!