Chamba: दुष्कर्म मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, शादी का झांसा देकर युवती से की थी दरिंदगी

Edited By Vijay, Updated: 17 Dec, 2025 07:35 PM

accused of rape case arrested

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बुधवार को आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया।

तीसा (सुभानदीन): शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बुधवार को आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल भी करवाया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

बता दें कि तीसा थाना में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी उसके साथ बद्दी में काम करता था, जहां पर उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। वहीं आरोपी युवक ने 2 महीने तक उसे अपने घर पर भी रखा। उसके बाद शादी से मुकर गया और युवती को अपने घर से निकाल दिया। यही नहीं, आरोपी द्वारा पीड़िता से मारपीट भी की गई। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!