Mandi: जनरल स्टोर से 362 ग्राम चरस बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Feb, 2026 05:03 PM

jogindernagar general store charananagal

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिंद्रनगर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक जनरल स्टोर से 362 ग्राम चरस बरामद की है।

जोगिंद्रनगर (विनोद): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिंद्रनगर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक जनरल स्टोर से 362 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुनीश कुमार (42) पुत्र साईं दास निवासी गांव खुडार डाकघर बस्सी तहसील जोगिंद्रनगर,जिला मंडी अपनी दुकान भभौरी जनरल स्टोर, खुदर से चरस की अवैध बिक्री कर रहा था।

सूचना के आधार पर इंस्पैक्टर/एसएचओ सकीनी कपूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान की तलाशी ली, जहां से चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज किया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष सकीनी कपूर ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!