Mandi: घुमारवीं निवासी युवक पुलिस नाकाबंदी के दौरान चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Feb, 2026 06:36 PM

sundernagar charas young man arrested

पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के अंतर्गत पुलिस टीम ने सोमवार शाम नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुंदरनगर (सोढी): पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के अंतर्गत पुलिस टीम ने सोमवार शाम नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकाम कटेरु के पास चैकिंग के दौरान एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड के अंदर से 176 ग्राम चरस बरामद की गई, जिस पर पुलिस ने वाहन चालक शशि पाल पुत्र जगदीश चंद निवासी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!