Himachal: वन विभाग का बड़ा कदम, राज्य में अब खैर के अलावा सभी पेड़ों के कटान पर रोक

Edited By Vijay, Updated: 25 Dec, 2024 01:15 PM

now cutting of all trees except catechu is prohibited in the state

हिमाचल प्रदेश में खैर को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के पेड़ों के कटान पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। जानकारी है कि वन विभाग के मुखिया ने इससे संबंधित आदेश विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को दिए हैं।

शिमला (भूपिंदर): हिमाचल प्रदेश में खैर को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के पेड़ों के कटान पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। जानकारी है कि वन विभाग के मुखिया ने इससे संबंधित आदेश विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को दिए हैं। ये आदेश सरकार के निर्देशों के बाद जारी किए गए हैं। वर्तमान में राज्य में कई प्रजातियों के पेड़ों को काटने की अनुमति है। इन प्रजाति के पेड़ों को काटने की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती है लेकिन गत दिन सीएम ने वन विभाग की समीक्षा बैठक ली थी। 

इसके बाद मंगलवार को वन विभाग के मुखिया डाॅ. पवनेश ने सभी डीएफओ सहित विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अगले आदेशों तक खैर को छोड़कर सभी प्रजाति के पेड़ों के काटने पर रोक लगाने के आदेश दिए। ये रोक अभी मौखिक रूप से लगाई गई है। अब जल्द ही सरकार इसकी समीक्षा करने के उपरांत इसको लेकर अधिसूचना जारी कर लिखित आदेश जारी कर सकती है। 

इस बीच मौखिक आदेशों के जारी होते ही राज्य में पेड़ों के काटने पर रोक होगी, यानी सफेदा, बांस सहित अन्य प्रजाति जिन्हें ईंधन के लिए काटने की अनुमति है वे भी नहीं काटे जाएंगे। जानकारी है कि सफेदा, बांस आदि उन पेड़ों जिन्हें काटने की अनुमति है, की आड़ में देवदार आदि प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों को भी काटा जा रहा था। इस निर्णय से पर्यावरण भी बचेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!