Himachal: टॉयलैट टैक्स व समोसे के बाद अब जंगली मुर्गे पर विवाद, सीएम सुक्खू ने दी सफाई

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2024 06:51 PM

now controversy over wild chicken cm sukhu gave clarification

टॉयलैट टैक्स व समोसे के बाद अब जंगली मुर्गे को लेकर विवाद हो गया है। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला जिला के कुपवी दौरे पर गए थे।

शिमला (कुलदीप): टॉयलैट टैक्स व समोसे के बाद अब जंगली मुर्गे को लेकर विवाद हो गया है। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला जिला के कुपवी दौरे पर गए थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनता के लिए रात्रि भोज भी तैयार किया। इससे संबंधित एक मैन्यू सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें जंगली मुर्गे का उल्लेख भी आया है। भाजपा का आरोप है कि संरक्षित प्रजाति का जंगली मुर्गा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में परोसा गया, जो नियमों के विपरीत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जंगली मुर्गे का विषय सामने आने पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि नॉन वैज पहाड़ी क्षेत्र का जीवन है, लेकिन वह इसका आहार नहीं करते। 

भाजपा पर किया कटाक्ष, बोले-विपक्ष ने ऐसे विषयों पर कर रखी है पीएचडी
सीएम ने कहा कि इस विषय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जो बयान सामने आया है, वह ठीक वैसा ही है, जैसा कि उनकी तरफ से टॉयलैट टैक्स और समोसे को खाने को लेकर दिया था। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है कि विपक्ष ने ऐसे विषयों पर पीएचडी कर रखी है, जिससे विवाद खड़ा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने किसी तरह का टॉयलैट टैक्स नहीं लगाया तथा विपक्ष की तरफ से इस बारे में भ्रम फैलाया गया। इसी तरह समोसा कोई भी खा सकता है, लेकिन उसको लेकर विवाद का विषय बनाया जाना गलत है। 

संरक्षित प्रजाति का शिकार एवं वध करना आपराधिक कृत्य : जयराम
उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनको जनमंच के फुलके अखर रहे थे, वह जंगली मुर्गे का शिकार करके उसका आहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगली मुर्गा संरक्षित प्रजाति की श्रेणी में आता है और इसका शिकार करने वालों को जेल होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की तरफ से पहले मुर्गा खिलाने का मैन्यू छपवाया जाता है तथा बाद में इसको वह अपने मंत्रियों को चटखारे लेकर खिलाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित प्रजाति का शिकार एवं वध करना आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए 3 से 7 वर्ष की सजा हो सकती है। 

संरक्षित प्रजाति का शिकार करने पर तुरंत लिया जाए संज्ञान : सुधीर शर्मा
पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने जंगली मुर्गे को धार्मिक आस्था से जोड़कर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिण भारत में इसकी पूजा की जाती है, लेकिन प्रदेश के मुखिया इसको प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित प्रजाति का शिकार करने पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए तथा इस विषय में तुरंत नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

जनता के बीच जा रहा गलत संदेश : कर्ण नंदा
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि सोशल मीडिया में जिस तरह से मुख्यमंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है, उससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इसमें खुद जंगली मुर्गे को खाने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित प्रजाति का शिकार करना गंभीर विषय है तथा इस मामले में तुरंत नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!