पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हैरोइन सप्लायर नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2023 08:26 PM

nigerian heroin supplier arrested from delhi

हिमाचल प्रदेश में हैरोइन तस्करी करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सोलन (अमित): हिमाचल प्रदेश में हैरोइन तस्करी करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को हिमाचल प्रदेश में हैरोइन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोलन जिले के परवाणू में गिरफ्तार किए गए 2 युवकों से पूछताछ के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। आरोपी नाइजीरियन दिल्ली से सोलन लाया जा रहा है। अब तक सोलन पुलिस 5 नाइजीरियन को ऐसे मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सोलन पुलिस अब तक एनडीपीएस एक्ट के 100 मामले दर्ज करके 120 लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। 

15 नवम्बर को कार से पकड़ा था 18.16 ग्राम चिट्टा
एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि 15 नवम्बर को थाना परवाणू की टीम द्वारा एक आल्टो कार टीटीआर के नजदीक रोककर चैक की। कार में तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे 2 आरोपियों से 18.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और गाड़ी के डैशबोर्ड में सिल्वर फोयल व 10-10 रुपए के जले हुए नोट भी पाए गए। पुलिस ने आरोपियों रोहित चौहान निवासी गांव कालूझिंडा बद्दी, जिला सोलन व सोलन के सपरून में रह वाले रोहित निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि रोहित निवासी सोलन के खिलाफ जिले में चिट्टा तस्करी के 3 मुकद्दमे दर्ज हैं, जिनमें से एक में वह 50 ग्राम से ज्यादा हैरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था और यह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। 

अफ्रीकन नागरिकों से हैरोइन लाकर जिले में तस्करी करता था आरोपी
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2015 से दिल्ली से अफ्रीकन नागरिकों से हैरोइन लाकर जिले में तस्करी करता था। जांच में पता चला कि ये आरोपी हैरोइन की इस खेप को दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियन हैरोइन तस्कर उगोचुकाओसे लेकर आए हैं। उसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन करके दिल्ली से नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह नाइजीरियन आरोपी पिछले कुछ वर्षों से हैरोइन की तस्करी कर रहा है और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के युवाओं को हैरोइन सप्लाई कर रहा है।

सोलन व हमीरपुर में कई युवाओं के संपर्क में थे आरोपी
सोलन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी सोलन व हमीरपुर में कई युवाओं के संपर्क में थे और इसकी पुलिस जांच कर रही है कि इनमें से कितने युवाओं को ये हैरोइन सप्लाई करते थे। वहीं दिल्ली से पकड़ा गया नाइजीरियन आरोपी के पास कोई वैलिड पासपोर्ट या वीजा नहीं है। आरोपी का पासपोर्ट कुछ महीने पहले एक्सपायर हो चुका है और वह गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा है। इसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बाहरी राज्यों के 71 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
सोलन पुलिस द्वारा इस वर्ष अभी तक बाहरी राज्यों के 71 आरोपियों जिनमें हैरोइन के 57 बड़े सप्लायरों को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम व महाराष्ट्र आदि राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा तस्करी के 8 बड़े अंतर्राज्यीय नैटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है। जिससे हजारों युवाओं को चिट्टे की आपूर्ति बंद हुई है। सोलन जिला पुलिस ने इस वर्ष अभी तक नशा तस्करी के 100 मुकद्दमे दर्ज करके 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!