Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2025 08:45 PM

पुलिस ने हैरोइन सप्लायर को भिवानी हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
सोलन (अमित): पुलिस ने हैरोइन सप्लायर को भिवानी हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सोलन पुलिस ने हरियाणा के एक पुलिस कर्मचारी व उसके साथी प्रदीप और मोहित को सोलन में 157 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने अब इस मामले में हैरोइन सप्लायर आरोपी सोनू निवासी कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी हरियाणा में हैरोइन का एक बहुत बड़ा सप्लायर है जो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल में हैरोइन की सप्लाई कर रहा था। उसके खिलाफ पुलिस थाना कलायत हरियाणा में हैरोइन का एक मामला दर्ज है।