Himachal में 15 सितंबर तक मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना, कसौली में चलती कार पर गिरा पेड़

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Sep, 2024 02:24 PM

monsoon likely to weaken in himachal by september 15

हिमाचल प्रदेश में आज से लेकर 15 सितंबर तक मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 15 सितंबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर ही बारिश का पूर्वानुमान है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में आज से लेकर 15 सितंबर तक मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 15 सितंबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर ही बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 10 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सोमवार सुबह 10:00 बजे तक 62 सड़कें प्रभावित रहीं। दो पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त 17 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं।

जिला किन्नौर के पांगी गांव के प्राणु नामक स्थान पर पिरि ढांक से आईं बड़ी-बड़ी चट्टानों की चपेट में आने से 6 लोगों की दोघरियां और सैकड़ों सेब के पौधे तबाह हो गए हैं। यहां देर रात से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। भूस्खलन से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। 

कसौली में निजी स्कूल के पास चलती कार पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार इसकी चपेट में नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। कार में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। पेड़ गिरने के बाद एक घंटा तक जाम की समस्या बनी रही। 

70 मीटर सड़क बनाकर एनएच-5 बहाल

एनएचएआई ने 70 मीटर नई सड़क बनाकर एनएच को आवाजाही के लिए बहाल किया। इससे हजारों ग्रामीणों, पर्यटकों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा गाड़ियों में मंडियों के लिए रवाना होने से बागवानों ने राहत की सांस ली। हालांकि रविवार दोपहर तक हजारों लोग परेशानियां झेलते रहे। गौरतलब है कि देश सीमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 निगुलसरी में भूस्खलन और भूमि धंसने के कारण शुक्रवार रात को बाधित हो गया था। शनिवार को दिनभर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!