Himachal Weather: हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Mar, 2026 10:58 AM

weather in himachal set to change again yellow alert issued

हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की धूप और राहत के बाद एक बार फिर मौसम बदलने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की धूप और राहत के बाद एक बार फिर मौसम बदलने की तैयारी में है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी

उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम की यह खराबी 28 मार्च तक बनी रह सकती है। वर्तमान में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सैलानियों की आवाजाही जारी है, लेकिन प्रशासन ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 2700 मीटर से अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है। धूप खिलने के कारण बर्फ पिघलने से ऐसे क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

रविवार को शिमला और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि शाम होते-होते बादलों ने डेरा डाल लिया जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात की संभावना।

24-25 मार्च को मौसम के दोबारा शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 26-27 मार्च को एक बार फिर पूरे राज्य में व्यापक बारिश और मध्यम व उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी की उम्मीद है। 28 मार्च को केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और निवासियों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!