Bilaspur: 40.98 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा मंडी का युवक

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2024 09:10 PM

mandi youth caught with opium

थाना बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 40.98 ग्राम अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा पुलिस सहायक उप निरीक्षक हरी सिंह की अगुुवाई में गश्त कर रही थी।

बिलासपुर (बंशीधर): थाना बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 40.98 ग्राम अफीम बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा पुलिस सहायक उप निरीक्षक हरी सिंह की अगुुवाई में गश्त कर रही थी। जब पुलिस बीडीटीएस के मैदान के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने जब उसकी शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे यह अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय लुदर मनी निवासी भुलान डाकघर मोघी तहसील आट जिला मंडी के रूप में हुई है। थाना बरमाणा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!