चम्बा-साहो मार्ग पर बन्नू के पास दरका पहाड़, 5 घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

Edited By Vijay, Updated: 10 Mar, 2024 04:26 PM

landslide on chamba saho road

चम्बा-साहो मार्ग पर बन्नू के समीप रविवार को भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही है कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

चम्बा (रणवीर): चम्बा-साहो मार्ग पर बन्नू के समीप रविवार को भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही है कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। रविवार सुबह 9 बजे हुए भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने संबंधित क्षेत्र के ठेकेदार से मिलकर जल्द दोनों तरफ से मशीनरी लगाई लेकिन सड़क पर मलबा अधिक होने के कारण यातायात बहाल करने में 5 घंटे का समय लग गया तथा दोपहर 2 बजे तक मार्ग को बहाल किया गया। इस दौरान बीच-बीच में लगातार भूस्खलन के कारण मार्ग को बहाल करने में दिक्कत भी हुई। इस कारण लोगों को मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। 

बता दें कि करीब 2 से 3 माह पूर्व मार्ग को चौड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया था जिसके लिए यहां ब्लास्टिंग की गई थी। अब लगातार बारिश के कारण यहां पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ से मलबा गिरने के दौरान कुछ लोगों ने इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया में डालकर लोगों को अगाह किया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व प्रशासन से मांग की है कि जिन स्थानों पर भूस्खलन का खतरा है, वहां पर सीमैंट की स्प्रे की जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!