Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2025 09:44 PM

शिक्षा मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर (कुल्लू) के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 फरवरी तक कुल्लू में क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कुल्लू (ब्यूरो): शिक्षा मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर (कुल्लू) के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 फरवरी तक कुल्लू में क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर के प्राचार्य बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में 8 राज्यों के 150 विद्वान तथा संस्कृत विश्वविद्यालयों के कुलपति शिरकत करेंगे। इस दौरान वेद पाठ व वैदिक संस्कृति आदि को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।