Kullu: सड़क निर्माण कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी जेसीबी, चालक गंभीर घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Feb, 2026 12:55 PM

kullu jcb overturned after going out of control driver seriously injured

कुल्लू की चनौन पंचायत के गोशाला गांव के पास एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक जेसीबी मशीन सड़क पर काम कर रही थी तभी अचानक अपना संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते मशीन कई फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस जबरदस्त भिड़ंत में ऑपरेटर को संभलने का मौका...

बंजार (कुल्लू)। कुल्लू की चनौन पंचायत के गोशाला गांव के पास एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक जेसीबी मशीन सड़क पर काम कर रही थी तभी अचानक अपना संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते मशीन कई फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस जबरदस्त भिड़ंत में ऑपरेटर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। 

कैसे हुआ हादसा?

पंचायत में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान मशीन अनियंत्रित होकर ढलान से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त मशीन नीचे गिरी, वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा यह एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

मशीन चला रहे सैंज के गाड़ापारली निवासी जय सिंह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत रेस्क्यू किया गया। घायल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक सहायता दी गई। डॉक्टर के अनुसार, जय सिंह की पीठ और सिर पर गहरा आघात लगा है। बेहतर इलाज और विशेषज्ञ निगरानी के लिए उन्हें कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। एसपी मदन लाल कौशल ने पुष्टि की है कि विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!