kullu: सैंज घाटी में 28 बोरी अखरोट की छाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2026 10:45 PM

smuggler arrested in sainj valley with 28 sacks of walnut bark

सैंज घाटी में वन संपदा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क की वाइल्ड लाइफ टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 बोरी अखरोट की छाल (दंदासा) बरामद की है।

सैंज (बुद्धि सिंह): सैंज घाटी में वन संपदा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क की वाइल्ड लाइफ टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 बोरी अखरोट की छाल (दंदासा) बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सैंज वाइल्ड लाइफ रेंज के अंतर्गत रोपा चैक पोस्ट पर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह नाका लगाया था।

इस दौरान एक जीप (नंबर 32 ए 2937) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर छिपाकर रखी गई 28 बोरियां अखरोट की छाल बरामद हुईं। सूचना मिलते ही सैंज पुलिस मौके पर पहुंची और जीप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जीप चालक बर चंद, निवासी भराड़ डाक घर व तहसील थुनाग जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जीप को जब्त कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!