Kangra: अरुणाचल प्रदेश में शहीद अक्षय कुमार की पार्थिव देह रविवार को पहुंचेगी पैतृक गांव, परिजन नम आंखों से कर रहे इंतजार

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Dec, 2024 03:18 PM

kangra martyr akshay kumar s body will reach his native village on sunday

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार (29) का हृदयघात के कारण निधन हो गया। वह भारतीय सेना की 19 डोगरा रैजीमैंट में तैनात थे।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बाघनी के जवान अक्षय कुमार (29) का हृदयघात के कारण निधन हो गया। वह भारतीय सेना की 19 डोगरा रैजीमैंट में तैनात थे।

2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए अक्षय कुमार, बचपन से ही होनहार थे और अपने गांव में हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बने। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को बाघनी में उनके घर पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

अक्षय के बड़े भाई लकी कपूर ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम हो गया है। रविवार शाम तक पार्थिव शव आने की उम्मीद है। शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली तक एयरलिफ्ट किया गया और फिर धर्मशाला लाया जाएगा। परिजन नम आंखों से शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।  

बताया गया है कि शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान अक्षय कुमार को सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अक्षय कुमार के पिता संसार चंद भेड़ पालक हैं और माता सावित्री देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई की शादी हो चुकी है और वह वर्तमान में चंडीगढ़ में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। बड़ी बहन की भी शादी हो चुकी है।

2 माह पहले हुई थी शादी
अक्षय कुमार की शादी दो माह पूर्व 7 अक्तूबर को रिया कपूर के साथ हुई थी। अभी तक हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी कि अब सैनिक पति के बलिदान की खबर आ गई। अक्षय कुमार शादी के बाद 30 नवम्बर को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के हफ्ते बाद ही वह बलिदान हो गए।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!