हिमाचल को मिला बड़ा पद, JP नड्डा बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

Edited By kirti, Updated: 18 Jun, 2019 11:33 AM

jp nadda

जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में सोमवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बारे में बताते हुए रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह ने 5 साल तक पार्टी...

शिमला(योगराज) : जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली में सोमवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बारे में बताते हुए रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह ने 5 साल तक पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया, अब अमित शाह गृहमंत्री हैं इसलिए उन्होंने किसी और को अध्यक्ष का दायित्व देने का आग्रह किया। इसके बाद संसदीय बोर्ड ने तय किया कि जे.पी. नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। नड्डा अब प्रदेश के ऐसे पहले नेता बन गए हैं जो किसी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

 

2 दिसम्बर, 1960 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मे नड्डा ने बिहार जनांदोलन से राजनीति में पदार्पण किया। उन दिनों वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने वर्ष, 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर पर पटना विश्वविद्यालय के सचिव पद का चुनाव जीता। वह वर्ष, 1977-90 तक लगातार 13 वर्ष तक ए.बी.वी.पी. के साथ जुड़े रहकर विभिन्न पदों पर रहे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के वर्ष, 1980-82 तक संयुक्त सचिव रहे। 

 

वर्ष, 1980-83 तक वह ए.बी.वी.पी. के राज्य सचिव रहे। नड्डा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय छात्र संघ के वर्ष, 1983-84 के दौरान अध्यक्ष रहे। 1985-86 तक वह ए.बी.वी.पी. के जोनल सचिव रहे। इसके बाद ए.बी.वी.पी. के वर्ष, 1986-89 तक राष्ट्रीय सचिव और संगठन मंत्री दिल्ली इकाई रहे। वर्ष, 1989 और मई, 1990 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की युवा शाखा की ओर से वह चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए। वर्ष, 1991 में 31 वर्ष की आयु में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। जे.पी. नड्डा वर्ष, 1993 में पहली बार विधायक चुने गए।



कौन हैं जेपी नड्डा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा राज्यसभा के सदस्य हैं। पटना में 1960 में जन्में जगत प्रकाश नड्डा ने बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी और शुरुआत से ही वे एवीबीपी से जुड़े हुए थे। वह पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे।उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं. जेपी नड्डा 1994 से 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता भी रह चुके हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। वर्ष, 2007 में फिर से विधायक बनने के बाद उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में वन मंत्री बनाया गया। इसके बाद वर्ष, 2010 में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया और इसके बाद वर्ष, 2012 में वह राज्यसभा के लिए चुने गए। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नड्डा मई, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बने।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!