हिमाचल की यह दो पंचायतों में भरे जाएंगे आंगनवाड़ी के पद, 20 मार्च तक करें आवेदन

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Feb, 2026 04:56 PM

anganwadi posts will be filled in pandher and patnaun panchayat

बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनौण के आंगनवाड़ी केंद्र बरैहडू में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत पंधेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र पंधेड़ और आंगनवाड़ी केंद्र रजियार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला...

हमीरपुर। बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनौण के आंगनवाड़ी केंद्र बरैहडू में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत पंधेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र पंधेड़ और आंगनवाड़ी केंद्र रजियार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से 20 मार्च शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय टौणी देवी में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच आयु की बारहवीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदक उसी आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन कर रही है तथा उसका नाम संबंधित  आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

ग्राम पंचायत पंधेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र पंधेड़ में आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु संग्रहण क्षेत्र समस्त ग्राम पंचायत पंधेड़ एवं ग्राम पंचायत पंधेड़ कि सीमावर्ती पंचायतों के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र होगा। इसी ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र रजियार में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु ग्राम पंचायत पंधेड़ और उसकी सीमावर्ती पंचायतों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं परंतु उनका आवेदन तभी स्वीकार्य होगा यदि क्रमशः आंगनवाड़ी केंद्र रजियार के संग्रहण क्षेत्र और ग्राम पंचायत पंधेड़ के समस्त क्षेत्र में कोई पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न हो।

ऐसे मामलों में जहां संग्रहण क्षेत्र का विस्तार आंगनबाड़ी क्षेत्र के बाहर तक किया गया हो वहां संग्रहण क्षेत्र का प्रमाण पत्र उस क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करेगी जिस क्षेत्र में आवेदनकर्ता करता निवास करती है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु यदि कोई कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन करती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनवाड़ी कर्मचारी, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर या उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए 2 अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के 2 अंक, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, बालिका आश्रम की प्रवासिनी या ऐसी विवाहित महिला जिसका पति सात साल से गुम हो, के लिए 3 अंक, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत भरनांग के आंगनबाड़ी केंद्र ब्रह्मणी में स्थापित हो रहे पालना या क्रैच केंद्र में क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका के पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र (फीडिंग एरिया) की महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए नियम एवं शर्तें लगभग वही हैं जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती के लिए हैं। केवल शैक्षणिक योग्यता एवं अंकों के नियमों में बदलाव किया गया है। क्रैच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और क्रैच सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 11 अंक रखे गए हैं। आंगनवाड़ी सहायिका, विशेष दत्तक एजेंसी, बाल देखभाल संस्थान, गवर्नमेंट प्री प्राइमरी विद्यालय में आया के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे। अनाथ, परित्यक्ता महिला के लिए 2 अंक, एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थी के लिए 2 अंक, स्टेटहोम, बालिका आश्रम की प्रवासिनी, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिला जिसका पति पिछले 7 वर्ष से लापता है और लापता होने की प्राथमिकी की संबंधित थाना में दर्ज की गई हो, के लिए 2 अंक तथा अधिकतम दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या अधिकतम दो बेटियों की माता के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए 24 मार्च को सुबह दस बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। आवेदकों को मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा तथा इस संबंध में अलग से  कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र, महिला मंडल, ग्राम पंचायत सचिव के पास भी उपलब्ध रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!