दिल्ली में रक्षा मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री से मिले जयराम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2023 07:42 PM

jairam thakur meets defence minister and road transport minister

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। जयराम ने आपदा के दौरान प्रदेश का सहयोग करने के लिए केंद्र सरकार का आभार...

शिमला (योगराज): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। जयराम ने आपदा के दौरान प्रदेश का सहयोग करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश में आपदा से हुए नुक्सान की जानकारी दी और उनसे हिमाचल में आकर स्थिति का जायजा लेने आग्रह किया, जिसे नितिन गडकरी ने स्वीकार करते हुए प्रदेश को हर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया। जयराम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के चलते सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के आधारभूत ढांचे को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है।
PunjabKesari

वहीं जयराम ने प्रदेश में आई आपदा के दौरान सेना द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बचाव और राहत के लिए चलाए गए अभियान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान सेना के हैलीकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को जिंदगियां बचाईं। जयराम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र से 364 करोड़ की राशि मिलने के बाद भी कांग्रेस के नेता इसका श्रेय कहीं और दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का यह कहना कि राहत हम दे रहे हैं, केंद्र से कुछ नहीं मिल रहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आपदा के समय जो मदद जिसकी तरफ से मिल रही है वह स्वागत योग्य होनी चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!