Kangra: भाजपा सरकार ने धनवान लोगों को दी सुविधाएं, हम गरीब के हक को छिनने नहीं देंगे : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Dec, 2024 09:58 PM

indora chief minister bjp verbal attack

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर खूब जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं 5 गुटों में बंटी हुई है और हर गुट की अपनी खींचतान चली हुई है। वे इंदौरा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधन कर रहे थे।

इंदौरा (अजीज): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर खूब जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं 5 गुटों में बंटी हुई है और हर गुट की अपनी खींचतान चली हुई है। वे इंदौरा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत पिछली सरकार ने धनवान लोगों को सुविधाएं देने का काम किया। माननीय जयराम सरकार ने धनवानों और होटलों को सबसिडी दी, टैक्स देने वालों को सबसिडी दी जा रही थी। लेकिन हमारी सरकार द्वारा आम जनता की संपदा को धनवानों पर लुटाया नहीं जाएगा और हम गरीब के हक को छिनने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार शिक्षा के स्तर को इतना निचले स्तर तक लेकर गई कि गुणात्मक शिक्षा में पूरे देश में प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया, जिसके लिए पूर्व जयराम सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बच्चे सरकारी स्कूल में जाना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम नई स्कूल नीति लाए हैं, कलस्टर स्कूल तैयार किए जा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा गुणात्मक सुधार सरकार कर रही है। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी गारंटियों को लेकर मिथ्या प्रचार करती थी, लेकिन दो वर्षों में ही हमने 7 गारंटियों को पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहा है, लेकिन हिमाचल सरकार किसानों को मजबूत करने का काम कर रही है। सरकार ने मक्की का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलो किया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य क्षेत्र का बुरा हाल था, लेकिन हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सा तकनीक विश्व स्तर की ला रहे हैं और चिकित्सकों की रिक्तियों को भरने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से ही आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण किया जाएगा और आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

इससे पहले राइजिंग स्टार ऑफ इंदौरा दिशिता सिंह व मास्टर रुद्रांश ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। वहीं विधायक मलेंद्र राजन व हि.प्र. राज्य उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल ने मुख्यमंत्री को शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट की, जिसे लहराकर मुख्यातिथि ने अभिवादन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डा.) धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, पूर्व विधायक अजय महाजन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग और अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!