Edited By Jyoti M, Updated: 29 Mar, 2026 04:07 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दंपति को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ पकड़ा है। सुंदरनगर पुलिस की एक टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को...
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दंपति को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ पकड़ा है। सुंदरनगर पुलिस की एक टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया।
पुलिस को देखकर कार में बैठी महिला घबरा गई, जिससे टीम को उन पर शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक गुलेरिया और उनकी पत्नी अमीषा ने चंडीगढ़ से घर आने के लिए बला-बला (BlaBlaCar) ऐप के जरिए यह गाड़ी बुक की थी। जब पुलिस ने उनके बैग की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से 5.637 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
सुंदरनगर के डीएसपी भरत भूषण ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह नशा कहाँ से लाए थे और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।