Himachal:खुद को पुलिस अफसर बताकर लूटने वाला युवक गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Mar, 2026 11:53 AM

himachal youth who posed as police officer to commit robbery arrested

कुल्लू जिले के भुंतर पुलिस थाना के अंतर्गत धोखाधड़ी और लूट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए थे।

कुल्लू (संजीव जैन)। कुल्लू जिले के भुंतर पुलिस थाना के अंतर्गत धोखाधड़ी और लूट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिले राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को भुंतर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका। उस व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डरा-धमकाकर उनसे ₹5,000 की नकदी छीन ली। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मोहित शर्मा (पुत्र मुरारी लाल शर्मा) को गिरफ्तार कर लिया है, जो कुल्लू के ढालपुर (लंका बेकार) का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से छीनी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद करने का प्रयास कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है ताकि घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!