हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Mar, 2026 04:50 PM

himachal weather update rain and snowfall forecast for 3 day

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 मार्च को...

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 और 27 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 26 व 28 मार्च को कई जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 29 मार्च को दोबारा फिर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दाैरान ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।

बता दें कि आज राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में धूप के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं, जबकि ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!