हिमाचल में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना; येलो अलर्ट जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 06:25 PM

himachal weather update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 9 फरवरी की शाम से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 9 फरवरी की शाम से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसका व्यापक असर अगले 48 घंटों तक देखने को मिलेगा।

10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

9 फरवरी को जहां चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू होगी, वहीं 10 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है।

6 जिलों में तूफान का 'यलो अलर्ट'

मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, चंबा और मंडी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बर्फीला तूफान चलने की आशंका है। 11 फरवरी से विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। इस दिन केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी होने के आसार हैं, जबकि 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।

मैदानी इलाकों में 'कोहरे की मार'

उधर, पहाड़ों पर धूप खिलने के बावजूद मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। बिलासपुर और मंडी सहित निचले क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से लगातार घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे और शीत लहर के कारण मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे गिर गया है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में रात का तापमान पहाड़ी क्षेत्रों से भी कम दर्ज किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!