Himachal weather: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Sep, 2024 05:36 PM

himachal weather people will get relief from heat

हिमाचल प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में सितंबर की गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चढ़ते पारे से पसीने छूट रहे हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में बीते वर्षों के मुकाबले अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक तापमान है। शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा आज से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 25 से 27 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, और कई स्थानों पर 29 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान:
अक्टूबर के पहले सप्ताह में: मानसून के विदाई की संभावना।
अधिकतम तापमान: अगले तीन-चार दिनों में वृद्धि की संभावना नहीं, लेकिन बारिश के कारण 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना।
महत्वपूर्ण परिवर्तन: अगले दो दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
वर्तमान मौसम स्थिति:
बंगाणा: बुधवार को दोपहर 1 बजे के बाद तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी।
शिमला: दिनभर बादल छाए रहे और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे प्रदेश में उमस बढ़ गई है।

सावधानियाँ:
नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बाहर जाते समय सावधानी बरतें, विशेषकर बारिश के दौरान।
मौसम की स्थिति पर नज़र रखें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का मौसम उमस के साथ आ रहा है। सभी को मौसम के बदलावों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। 30 सितंबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एक बार फिर खिल उठेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!