राज्य में नई पंचायत का नहीं किया जा रहा गठन, तय समय में होंगे चुनाव, 6 जिलों में बारिश व बिजली गिरने का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2025 11:11 PM

himachal top 10 news

राज्य में पंचायती राज चुनावों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है, और चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करवाए जाएंगे।

हिमाचल डैस्क:  राज्य में पंचायती राज चुनावों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है, और चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करवाए जाएंगे। राज्य में सक्रिय हो रहे ताजा व नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अब मौसम बिगड़ने वाला है। मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में 2 दिन बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: राज्य में नई पंचायत का नहीं किया जा रहा गठन, तय समय में होंगे चुनाव : अनिरुद्ध
राज्य में पंचायती राज चुनावों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी नई पंचायत का गठन नहीं किया जा रहा है, और चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करवाए जाएंगे।

Weather Update: प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश व बिजली गिरने का यैलो अलर्ट
राज्य में सक्रिय हो रहे ताजा व नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अब मौसम बिगड़ने वाला है। मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में 2 दिन बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

Shimla: मणिमहेश श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाने के लिए सरकार ने किए पर्याप्त सुधारात्मक उपाय : हाईकोर्ट
प्रदेश हाईकोर्ट ने मणिमहेश यात्रा के दौरान आई आपदा के बाद बचाव कार्य में लगी राज्य सरकार सहित इंडियन एयर फोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस बल की सराहना की है।

Shimla: चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करेगा हिमुडा : सुक्खू
हिमुडा चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करेगा। इसके अलावा हिमुडा परियोजना को गति प्रदान करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।

Shimla: दृष्टिबाधित दिव्यांगों की भर्ती न होने पर सरकार से जवाब तलब
प्रदेश हाईकोर्ट ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों के आरक्षित पदों पर दो सालों से भर्ती न होने पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Shimla: बिजली महादेव रोपवे प्रोजैक्ट में केंद्र का निर्णय मंजूर : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिजली महादेव प्रोजैक्ट में राज्य सरकार को केंद्र का निर्णय मंजूर है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के पर्यटन की दृष्टि से यह प्रोजैक्ट महत्वपूर्ण है।

Kangra: बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज में एक समान होंगे प्रश्न पत्र
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (ए, बी, सी) में एक समान प्रश्न पत्र लागू होगा।

Mandi: तकनीकी सहायक रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार
विजीलैंस (सतर्कता) टीम ने एक पंचायत के तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी क्षेत्र की कसाण पंचायत की है, जहां तकनीकी सहायक संजय कुमार सेवारत है।

Chamba: युवती ने फिर लाइव आकर विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
चुराह हलके के विधायक डा. हंसराज व एक युवती के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब युवती ने एक बार फिर फेसबुक लाइव के माध्यम से विधायक पर कई आरोप लगाए हैं।

Kangra: इम्प्रूवमैंट पॉलिसी को लेकर बोर्ड को मिली हरी झंडी, 10वीं-12वीं में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव कम करने और उन्हें सुधार का अवसर देने की तैयारी में है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए इम्प्रूवमैंट पॉलिसी तैयार की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!