Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2026 07:51 PM

हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस के तहत राज्य के 11 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति मिली है। प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर इन 11 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।
शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस के तहत राज्य के 11 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति मिली है। प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर इन 11 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। अगले आदेश तक सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी मौजूदा तैनाती की जगह पर काम करते रहेंगे।
इनमें कुलदीप कुमार, अमित ठाकुर, प्रताप सिंह, अमित शर्मा-2, मनोहर लाल, विकास कुमार धीमान, हेमंत कुमार, कुलविंदर सिंह, खजाना राम, राम प्रसाद जसवाल व लाल मन शामिल हैं। इनमें कुलदीप कुमार 2011 बैच के हैं, जबकि अन्य पुलिस अधिकारी 2012 बैच के हैं। हालांकि सीरियल नंबर दो का प्लेसमैंट ऑर्डर एफआईआर नंबर 91/2016 में उनके बरी होने के खिलाफ फाइल की जा सकने वाली किसी भी अपील के आखिरी नतीजे पर निर्भर करेगा, जबकि इनके नियुक्ति आदेश अलग से जारी होंगे।