Himachal: पहाड़ी पर चढ़ाते समय बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौ-त

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Mar, 2026 11:58 AM

himachal car lost control and fell into a ditch while climbing a hill resultin

ढली थाना के तहत चढ़ाई में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के दौरान वह पीछे जा लुढ़की और खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर देह परिजनों को सौंपकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला, (संतोष) : ढली थाना के तहत चढ़ाई में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के दौरान वह पीछे जा लुढ़की और खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर देह परिजनों को सौंपकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में वीरेंद्र सिंह निवासी धगोगी ने बताया कि वह अपने घर के पास टहल रहा था। पास ही अजय कुमार द्वारा चलाई जा रही एक गाड़ी (नंबर-एच.पी.63ए.7087) खड़ी थी। जब अजय ने गाड़ी स्टार्ट की और उसे पहाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की तो वह अचानक तेज गति से पीछे की ओर लुढ़क गई और एक खाई में गिर गई।

यह दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन बाद में आई.जी.एम.सी. शिमला में इलाज के दौरान अजय की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बी. एन. एस. की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!