Shimla: चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करेगा हिमुडा : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2025 09:03 PM

shimla township himuda

हिमुडा चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करेगा। इसके अलावा हिमुडा परियोजना को गति प्रदान करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।

शिमला (ब्यूरो): हिमुडा चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करेगा। इसके अलावा हिमुडा परियोजना को गति प्रदान करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने हिमुडा को राज्य के लोगों की सुविधा और आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ के निकट नई टाऊनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिमला शहर के निकट प्रस्तावित जाठिया देवी टाऊनशिप की भी समीक्षा की और हिमुडा को परियोजना को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र एक सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाठिया देवी सैटेलाइट टाऊन शिमला शहर में भीड़भाड़ को कम करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी आवासीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की और राज्य के लोगों की सुविधा के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के विकासनगर में बनने वाले वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 20 करोड़ रुपए जारी करने का भी आश्वासन दिया। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ, निदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन हेमिस नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!