Mandi: तकनीकी सहायक रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2025 05:37 PM

mandi technical assistant bribery arrested

विजीलैंस (सतर्कता) टीम ने एक पंचायत के तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी क्षेत्र की कसाण पंचायत की है, जहां तकनीकी सहायक संजय कुमार सेवारत है।

मंडी (रजनीश): विजीलैंस (सतर्कता) टीम ने एक पंचायत के तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी क्षेत्र की कसाण पंचायत की है, जहां तकनीकी सहायक संजय कुमार सेवारत है। संजय कुमार पर आरोप हैं कि उसने किसी काम का एस्टीमेट बनाने के लिए एक पंचायत समिति सदस्य से कुल 1,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

आरोपी तकनीकी सहायक ने रिश्वत की कुल राशि में से 500 रुपए 3 दिन पहले ही ले लिए थे और शेष 500 रुपए लेते समय विजीलैंस टीम ने उसे दबोच लिया। राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (केंद्रीय रेंज) के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद विजीलैंस टीम ने आरोपी कर्मचारी संजय कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!